बघड़ा पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू
मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बघडा पंचायत के डाकघर के नजदीक आज 02 अप्रैल से 08अप्रैल तक भव्य श्रीमद्भगवत कथा का आयोजन किया जा रहा है | कथा वाचक श्रीवृंदावन धाम वासी श्री त्रिभुवनदास जी महाराज हैं | महाराज अपनी कथा के माध्यम से समस्त वर्णों के कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे | इस अवसर पर सुबह 07 बजे से कथा स्थल से गंगा घाट तक कलश शोभायात्रा निकाली गई | शोभायात्रा में बडी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा जो राधे राधे के मंत्रोचार के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे | कथावाचक श्री त्रिभुवनदास जी महाराज ने समस्त वर्णों से आग्रह किया कि संध्या 4 बजे रात्री के 8 बजे तक अवश्य कथा श्रवण करने आएं | कथा श्रवण मात्र से मानव के समस्त दुर्गुणों का नाश हो जाता है कुल पवित्र हो जाता है | श्रीमद्भगवत कथा आयोजन समिति के मुख्य यजमान भूषण कुमार यादव एवं पूर्व सरपंच राम निवास आजाद ने भक्तजनों से आग्रह किया कि अधिक संख्या में आप आएं और हमें सेवा का मौका दें | मौके पर अरुण साहु,संतोष पोद्दार, बलराम राय, विश्वनाथ राय, श्रवण राय,अंगद कुमार, मुनचुन कुमार, अनंत कुमार, कमलेश कुमार, राम भवन राय,लुखिया देवी,उषा देवी,पूजा देवी,चांदसी कुमार, प्रमिला कुमारी, सीता कुमारी, प्रीति कुमारी, रीमल कुमारी, निर्मला देवी, अनीषा कुमारी, अभिलाषा कुमारी, कुमार फणिभुषण यादव, नीतिश कुमार, कपिन्द्र राय, राहुल कुमार, अरविंद राय,चुनचुन राय, अखलेश राय,श्रीभगवान राय,दयानंद राय,गणेश राय,विजय कुमार राय सहित हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे |
