Vande Bihar

अवध असम एक्सप्रेस अब तिलक ब्रिज होकर चलेगी, जानिए वजह

समस्तीपुर: दिल्ली मंडल के दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर पुराने यमुना ब्रिज के स्थान पर नए यमुना ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक दिया गया है। इसके कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन मार्ग में बदलाव किया गया है।

19 जनवरी को कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर और अंबाला कैंट के रास्ते चलाया जाएगा।
इसी दिन कामाख्या से चलने वाली 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस को साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली और दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

20 जनवरी को लालगढ़ से चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शकूर बस्ती, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद के रास्ते चलेगी।
21 जनवरी को दिल्ली से चलने वाली 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस को दिल्ली, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तित मार्गों का ध्यान रखें।

Exit mobile version