Vande Bihar

बिहार बीजेपी में महत्वपूर्ण बदलाव सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटे दिलीप जायसवाल बने नए अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया है और उनकी जगह दिलीप जायसवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप जायसवाल वर्तमान में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री हैं और वैश्य समाज से आते हैं।

नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी

एनडीए में नीतीश कुमार के शामिल होने के बाद, सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया था। इसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जा सकती है। अब, लोकसभा चुनाव के बाद, शीर्ष नेतृत्व ने इस बदलाव की घोषणा कर दी है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है।

कौन हैं दिलीप जायसवाल?

दिलीप जायसवाल मूल रूप से खगड़िया जिले के निवासी हैं। वे एमएलसी हैं और वर्तमान राज्य सरकार में भूमि और राजस्व मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य बने हैं और लगातार 20 वर्षों तक बिहार प्रदेश बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा, वे सिक्किम बीजेपी के प्रभारी भी हैं।

बीजेपी ने नए राज्य प्रभारियों की भी घोषणा की है। हरीश द्विवेदी को असम, अतुल गर्ग को चंडीगढ़, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप, राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान, अरविंद मेनन को तमिलनाडु और राजदीप रॉय को त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version