Vande Bihar

पत्थरघाट-हरदासपुर गंगा पुल परियोजना: समस्तीपुर में टेंडर प्रक्रिया शुरू

समस्तीपुर/मोहनपुर: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत, मोहनपुर के पत्थरघाट और हरदासपुर गांव के बीच प्रस्तावित पीपा पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस पुल के निर्माण, संचालन और रखरखाव पर 3409.72 लाख रुपये की लागत आएगी।

पुल की खास बात

इस पुल की खास बात यह है कि इसे मानसून के दौरान अस्थाई रूप से हटाया जा सकेगा और बाद में दोबारा लगाया जाएगा, जिससे नदी के प्रवाह में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह परियोजना 5 साल तक चलेगी, जिसमें पुल का निर्माण, रखरखाव और मौसमी प्रबंधन शामिल है।

abb computer

इस घोषणा से क्षेत्र के निवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोग इसे इलाके के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने इस परियोजना के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह पुल न केवल यातायात सुविधा को बेहतर बनाएगा, बल्कि आसपास के गांवों के आर्थिक विकास में भी मददगार साबित होगा।

इस पुल के बन जाने से पत्थरघाट और हरदासपुर के बीच आवागमन आसान होगा, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजमर्रा की यात्राओं में सुविधा होगी। अब लोगों को गंगा नदी पार करने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

Exit mobile version