Site icon Vande Bihar

सहारा जमाकर्ताओं के साथ धोखा? अधूरे रिफंड वादे पर पटोरी में युवा नेता सुरजीत श्यामल के नेतृत्व में हुआ बड़ा प्रदर्शन

sahara india

sahara india

सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ रहे सुरजीत श्यामल

सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ रहे सुरजीत श्यामल के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों से चल रहे संघर्ष के बाद केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 5000 करोड़ रुपये की राशि ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ के माध्यम से 45 दिनों में वापस करने का आश्वासन दिया था। लेकिन यह वादा पूरा नहीं हो पाया है, जिसके कारण जमाकर्ताओं में गहरा रोष है और वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

इसी क्रम में, ‘सहारा इंडिया जमाकर्ता कल्याण मोर्चा’ के तहत पटोरी में आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत श्यामल ने बताया कि बहुत से लोगों को या तो मूल राशि का केवल एक हिस्सा ही मिल पाया है, या फिर ब्याज नहीं मिला है। कई लोगों के क्लेम अस्वीकार कर दिए गए हैं, तो कुछ ऐसे नॉमिनी हैं जो जमाकर्ता की मृत्यु के बाद दावा दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।

इन्हीं मुद्दों को लेकर सुरजीत श्यामल ने पटोरी अनुमंडल में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। उन्होंने सभी प्रभावित जमाकर्ताओं से 19 सितंबर 2025, शुक्रवार को सुबह 11 बजे पटोरी अनुमंडल कार्यालय के सामने होने वाले महाधरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के बीपीआईडी एक्ट के तहत सहारा इंडिया से पूरी राशि की वापसी की मांग को मजबूती से उठाना है।

Exit mobile version