bihar

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेजस्वी का ऐलान: ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

पटना के बापू सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितू जायसवाल ने की, जिसका नाम ‘माई बहिन सम्मेलन’ रखा गया।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मौजूद महिलाओं को संबोधित किया

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यहां आने वाली सभी महिलाओं का दिल से धन्यवाद देती हैं और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देती हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने गरीबों और पिछड़े वर्गों को आवाज दी और उन्हें उठाने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि राजद हमेशा से महिलाओं के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने महिलाओं से आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव की सरकार बनाने का आह्वान किया और कहा कि महिलाएं तेजस्वी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

abb computer

राबड़ी देवी ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों को रोजगार और नौकरी नहीं दे रही है, जिससे गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महिलाओं से तेजस्वी यादव की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि एक आदमी की कमाई से बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो गया है। गरीबी कम नहीं हो रही है, इसलिए उन्होंने महिलाओं से तेजस्वी की सरकार बनाने का अनुरोध किया।

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं कि 2005 के बाद महिलाएं कपड़े पहनती हैं और सुंदर दिखती हैं, लेकिन क्या 2005 से पहले महिलाएं कपड़े नहीं पहनती थीं? उन्होंने यह भी कहा कि गरीब बच्चों को सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है और बिना पढ़े-लिखे शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि अगर शिक्षक ही पढ़ा-लिखा नहीं होगा, तो वह बच्चों को क्या पढ़ाएगा?

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि चुनाव में वोटों में गड़बड़ी की जाती है और झूठे मामलों में लोगों को फंसाया जाता है। उन्होंने कहा कि वे गरीबों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उन्हें कभी झुकने नहीं देंगे।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम में कहा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम में कहा कि हर महिला बिहार की बेटी, बहन और मां है। उन्होंने कहा कि महिलाएं ही बिहार की ताकत हैं और उन्होंने खुद को महिलाओं की सेवा में समर्पित कर दिया है। तेजस्वी ने कहा कि नारी को नारायणी कहा जाता है और मां का कर्ज कभी नहीं उतारा जा सकता।

तेजस्वी ने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो वे महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा करते हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके गृह जिला नालंदा में एक महिला की हत्या कर दी गई, लेकिन नीतीश कुमार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने उनकी मां राबड़ी देवी के साथ जो व्यवहार किया, वह अशोभनीय था और उन्होंने इसकी निंदा की।

तेजस्वी ने कहा कि नया बिहार बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 सालों में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है और थानों और ब्लॉकों में घूस के बिना कोई काम नहीं होता।

इससे पहले, 5 मार्च को आरजेडी ने युवा चौपाल का आयोजन किया था, जहां तेजस्वी यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि 2025 में उनकी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार भारत का सबसे युवा राज्य है और यहां युवाओं को आगे आना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि थके हुए और रिटायर्ड मुख्यमंत्री की जरूरत नहीं है, बल्कि युवा नेतृत्व चाहिए।

युवा चौपाल में पोस्टर के जरिए पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा गया। पोस्टर में लिखा था, ‘देश-प्रदेश को अब बुड्ढे नेता नहीं चाहिए। युवाओं का दौर है। युवा नेता चाहिए।’ यह संदेश साफ तौर पर तेजस्वी यादव की ओर इशारा कर रहा था।

“होली मिलन समारोह में नीतीश कुमार ने रविशंकर प्रसाद के पैर छूने की कोशिश की, भाजपा सांसद ने रोका”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *