Vande Bihar

तेजस्वी योजना से बेरोजगार युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा: मुकेश

tejasvi rojgar yojna

युवा क्रांति अब नारा है भावी इतिहास हमारा है

सीतामढ़ी में विश्व युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छात्र राजद के जिला प्रभारी मुकेश यादव के नेतृत्व में एक विशाल रोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से लगभ दस हज़ार युवाओं और छात्र-छात्राओं के तेजस्वी रोजगार योजना के आवेदन पत्र भरवाए गए।

यह पहल मुख्य रूप से इसलिए की गई ताकि राज्य में विभिन्न विषयों में डिग्री प्राप्त छात्रों की संख्या, उनकी रुचियों और वर्तमान गतिविधियों का सटीक डेटा एकत्र किया जा सके। एकत्रित आवेदनों के गहन विश्लेषण के आधार पर भविष्य में विविध रोजगारोन्मुखी योजनाओं का सृजन किया जाएगा। इसके तहत न केवल विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा, बल्कि बेरोजगारी के अनुपात में रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।

श्री यादव ने जोर देकर कहा कि इस योजना का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक शिक्षित परिवार में कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाना है, ताकि बिहार को बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्या से मुक्ति दिलाकर विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सके।

यह शिविर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक चला और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, कॉलेज गेट्स और बाजार क्षेत्रों में संचालित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बदलाव की मजबूत उम्मीद जताई।

आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए श्री यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार तेजस्वी यादव द्वारा प्रस्तावित योजनाओं की नकल करती है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल किसी भी योजना की घोषणा से पहले राज्य के नागरिकों से व्यापक डेटा एकत्र कर उसका वैज्ञानिक विश्लेषण करती है। उन्होंने ‘माई बहिन मान योजना’ और पेंशन योजना को इसी डेटा-आधारित दृष्टिकोण का परिणाम बताया। आगामी योजनाएँ भी कुपोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस आँकड़ों पर आधारित होंगी, न कि मनमाने ढंग से तैयार की जाएँगी।

advertisement
Exit mobile version