Vande Bihar

बिहार में कमजोर मॉनसून: बादलों की मौजूदगी बरकरार, लेकिन बारिश की संभावना घटी

पिछले चार दिनों से बिहार में मानसून सक्रिय था, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि, अब मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की स्थिति कमजोर पड़ने लगी है। आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बने दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है। मानसून टर्फ लाइन अब देहरादून, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है।

इससे पहले, 26 से 31 जुलाई के बीच भी मानसून कमजोर पड़ा था, क्योंकि उस समय राज्य के आसपास कोई नया मौसम तंत्र नहीं बना था और मानसून की टर्फ लाइन भी बिहार से दूर थी। दूसरी बार, 28 से 31 अगस्त के बीच मानसून की स्थिति कमजोर हो गई थी, जब मानसून की अक्षीय रेखा सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर से गुजर रही थी, जिससे बिहार में मानसून का असर कम हो गया।

Exit mobile version