मुरादाबाद में होली के दौरान एक युवक को गोली मारी
मुरादाबाद में होली के दौरान एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर को हाथ में पिस्टल लेकर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। इस हमले में दो युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक भाजपा का बूथ अध्यक्ष है, जबकि दूसरा उसका दोस्त है। घटना के पीछे होली पर गले मिलने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
पूरी घटना को समझिए
जानकारी के अनुसार, घायल युवक होली खेलने के बाद नहा चुका था, जिसके कारण उसने हमलावर से गले मिलने से इनकार कर दिया। इस पर नाराज होकर हमलावर ने पिस्टल निकालकर उस पर गोली चला दी। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, देर रात पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
छात्रों के लिए राहत की खबर: APAAR ID अनिवार्य नहीं, आरटीआई से हुआ खुलासा
यह घटना कटघर इलाके में फूलवती कन्या इंटर कॉलेज के पास हुई। बताया जा रहा है कि होली पर गले न मिलने के कारण नशे में धुत अभिषेक सिंह ने अक्षय नामक युवक को गोली मार दी। अक्षय बिजली विभाग में कार्यरत है। उसे बचाने के लिए आगे आए उसके दोस्त संजय के सिर पर भी हमलावर ने पिस्टल की बट से तीन बार वार किए। दोनों पीड़ित एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना के बाद आरोपी और उसका भाई भोलू ठाकुर मौके से फरार हो गए।
मुरादाबाद में होली न खेलने पर एक सनातनी ने दूसरे सनातनी को गोली मार दी pic.twitter.com/YlCUgaZU9n
— vande bihar (@vandebiharnews) March 15, 2025
पुलिस के अनुसार, संजय आर्य भाजपा के वार्ड 26 के बूथ अध्यक्ष और पीतल कारोबारी हैं, जबकि अक्षय बिजली विभाग में कार्यरत हैं। घटना शुक्रवार को शाम करीब 4:30 बजे हुई। घायल अक्षय ने बताया कि वह होली खेलने के बाद नहा चुका था और उसने नशे में धुत छोटू ठाकुर और उसके साथियों से गले मिलने से इनकार कर दिया था। इस पर छोटू ने गोली चला दी। संजय ने बताया कि छोटू नशे में था और उसने बिना किसी चेतावनी के फायरिंग कर दी।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि होली खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।