bihar

बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश आप सभी के लिए।

हमारा बिहार

बिहार भारत की आत्मा है, हमारी पहचान और हमारी शान है। यह धर्मों की पावन भूमि, महापुरुषों की जन्मस्थली, लोकतंत्र की जननी, वीरों की कर्मभूमि, गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, ज्ञान, सद्भाव, कर्मठता और समानता की अद्भुत धरा है।

आज का दिन हमें अपने पूर्वजों के बलिदान, पराक्रम और योगदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर देता है। साथ ही, यह हमें आत्ममंथन करने और नए लक्ष्यों के साथ नई ऊर्जा, नए संकल्प और उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।

abb computer

आइए, हम सभी मिलकर आपसी विश्वास, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक-धार्मिक सद्भाव के साथ बिहार की प्रगति, विकास और समृद्धि में अपना योगदान दें। बिहार के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाएं। हम सभी युवाओं को मिलकर बिहार का नवनिर्माण करना है और इसे देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए प्रयासरत रहना है। जय बिहार!

One thought on “बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश आप सभी के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *