
LNMU ने स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी, 3 अगस्त से प्रस्तावित परीक्षा
LNMU UG 4th Semester Exam Form 2026
LNMU UG 4th Semester Exam Form 2026: स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की तिथि जारी
समस्तीपुर: स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एवं परीक्षा की प्रस्तावित तिथि जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना परीक्षा फॉर्म अवश्य भर लें।
जारी सूचना के अनुसार 18 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, जो छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे 28 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ₹30 विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यदि परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को 30 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक फॉर्म में आवश्यक सुधार (Correction) कराने का अवसर भी दिया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 03 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने की प्रस्तावित तिथि निर्धारित की गई है। हालांकि, अंतिम परीक्षा कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्र से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जारी की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म: 18 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 (610 + ऑनलाइन चार्ज )
- ₹30 विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म: 28 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026
- फॉर्म सुधार (Correction): 30 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026
- प्रस्तावित परीक्षा प्रारंभ तिथि: 03 अगस्त 2026
जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- सेमेस्टर 1, 2 एवं 3 के एडमिट कार्ड
- सेमेस्टर 1, 2 एवं 3 की मार्कशीट
- सेमेस्टर 1, 2, 3 एवं 4 की एडमिशन स्लिप
- सेमेस्टर-4 परीक्षा फॉर्म की 2 (दो) प्रतियां
- आधार कार्ड की छायाप्रति
- अपार (APAAR) कार्ड की छायाप्रति