
G.M.R.D College मोहनपुर (जीएमआरडी) कॉलेज में चतुर्थ (4th) सेमेस्टर नामांकन प्रारंभ
समस्तीपुर: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गढ़ी महंत रामेश्वर दास महाविद्यालय (जीएमआरडी कॉलेज) में शैक्षणिक सत्र 2024–28 के छात्र-छात्राओं के लिए चतुर्थ (Fourth) सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है। सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ कॉलेज पहुँचकर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी के लिए WhatsApp चैनल को फॉलो करें
नामांकन के बाद जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़:
सेमेस्टर-1, 2 एवं 3 की नामांकन (Admission) स्लिप – एक-एक प्रति।
सेमेस्टर-1, 2 एवं 3 के एडमिट कार्ड – एक-एक प्रति।
सेमेस्टर-1, 2 एवं 3 की मार्कशीट – एक-एक प्रति।
आधार कार्ड – एक प्रति।
अपार (APAAR) कार्ड – एक प्रति।
पासपोर्ट साइज फोटो – 2।
सेमेस्टर-4 की नामांकन स्लिप – 2 प्रतियाँ।
जिन छात्र-छात्राओं पर लागू हो, वे जाति प्रमाण-पत्र एवं आय प्रमाण-पत्र की एक-एक प्रति भी अनिवार्य रूप से जमा करें।
महाविद्यालय ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है, ताकि आगे की शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
