
पटोरी व्यवहार न्यायालय की मांग को लेकर सम्राट चौधरी का पुतला दहन
पटोरी, समस्तीपुर। व्यवहार न्यायालय पटोरी की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पटोरी अनुमंडल क्षेत्र की बड़ी आबादी को न्यायिक कार्यों के लिए दूर-दराज के न्यायालयों का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द पटोरी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना करने की मांग की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।