bihar

18वीं बार तिरंगा फहराने वाले नीतीश कुमार: क्या है उनकी सफलता का राज?

सभी प्रमुख कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया
सभी ज़िला मुख्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आयुक्त, आईजी, डीआई समेत सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। ज़िला पुलिस बल ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस की उमंग हर जिले में देखने को मिल रही है।

2005 से पहले की स्थिति क्या थी? पहले क्या था?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मों का ध्यान रखती है। धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य हो रहा है। 2005 में राज्य का बजट 28 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि 2005 से पहले की स्थिति पर भी ध्यान दें और उस समय के हालात पर भी लेख लिखें। लालू परिवार पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज कुछ लोग बेसिर-पैर की बातें कर रहे हैं। वे केवल अपने परिवार का ही भला करते रहे, अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया, बेटा-बेटी सबके लिए किया। लेकिन हमने बिहार की जनता के लिए काम किया, न कि सिर्फ अपने परिवार के लिए।

अब 10 लाख की जगह 12 लाख नौकरियां दी जाएंगी
सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की कि जेपी गंगा पथ को आरा और मोकामा तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2013 में पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई थी, और अब बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या 30 हजार हो गई है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बहुत कम थी, लेकिन अब यह संख्या 10 लाख 51 हजार हो गई है। जीविका दीदियों की संख्या भी एक करोड़ से अधिक हो चुकी है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग नौकरियों के बारे में बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। अब तक 5 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं, और अब 10 लाख के बजाय 12 लाख नौकरियां दी जाएंगी। रोजगार के मामले में अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। हम प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा से करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *