SAMASTIPUR

मो. आमिर राजा बने राजद छात्र प्रखंड उपाध्यक्ष।

मोहिउद्दीन नगर (समस्तीपुर): मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के युवा नेता मोहम्मद आमिर राजा को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के छात्र संगठन में प्रखंड उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति ने क्षेत्र के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर मो. आमिर राजा को बधाई देते हुए वरिष्ठ राजद नेता ई. विद्यासागर ने कहा कि, “आमिर राजा एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में छात्र संगठन न केवल और मजबूत होगा, बल्कि युवा वर्ग की शिकायतों और आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाएगा।”

वहीं, स्थानीय स्तर पर इस फैसले का स्वागत करते हुए छात्र नेता गुडु यादव सहित अनेक पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष को उनके नए पद पर शुभकामनाएं दीं।

भगत सिंह जन्मदिवस पर एआईएसएफ और सीपीआई(एम) ने अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि “आमिर राजा की संघर्षशीलता और जुझारू संगठनात्मक क्षमता संगठन को नई गति प्रदान करेगी।”

इस नियुक्ति को क्षेत्र के युवाओं ने एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया है। उनका मानना है कि इससे प्रखंड स्तर पर पार्टी के छात्र संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण होगा।

advertisement
advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *