देश

यूपी में सियासी भूचाल: सरकार-संगठन तकरार के बीच सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार और संगठन के मध्य टकराव गहराता प्रतीत हो रहा है। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री किन्नर कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सोनम किन्नर ने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। हालांकि, अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। सोनम किन्नर का कहना है कि जब अधिकारी उनकी बात सुनते ही नहीं हैं तो मंत्री पद पर बने रहने का क्या औचित्य है।

इसे भी पढ़े :-बेगूसराय में दर्दनाक हादसा: हाइवा की टक्कर से छात्रा की मौत

इसे भी पढ़े :-मोहनपुर के जलालपुर में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला: जिम्मेदार कौन?

उन्होंने यहां तक कहा कि यूपी के अधिकारियों ने ही सरकार का सर्वनाश कर रखा है। उन्होंने बताया कि उनके विभाग के अधिकारी बिल्कुल भी उनकी बात नहीं सुनते। ऐसी स्थिति में इस्तीफा देकर अब संगठन में कार्य करूंगी। सोनम ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की यूपी में हार हुई है लेकिन कोई भी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है, इसलिए वह स्वयं ही इसकी जिम्मेदारी लेती हैं। उन्होंने कहा कि अब वह सरकार में नहीं, संगठन में कार्य करेंगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। सोनम किन्नर पहले भी अफसरशाही के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं। इतना ही नहीं, योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भी सोनम ने आवाज उठाई थी। सोनम पहले सपा में थीं, कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को नहीं रोक पा रही हैं। यदि जनता का काम ही नहीं करवा पाऊंगी तो मंत्री पद पर बने रहने का कोई लाभ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *